अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम आयुष्मान कार्ड लिस्ट में है या नहीं, या आपके आयुष्मान कार्ड का स्टेटस क्या है, तो अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और आसान हो चुकी है। Ayushman Card List और Status Check करने की सुविधा से आप घर बैठे ही यह पता कर सकते हैं कि आपको योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, कार्ड बना है या अभी प्रक्रिया में है।
इसके लिए आपको केवल अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर या परिवार की डिटेल दर्ज करनी होती है। सही स्टेटस चेक करना जरूरी है ताकि जरूरत पड़ने पर आप कैशलेस इलाज का लाभ बिना किसी परेशानी के ले सकें। इस गाइड में हम आपको आयुष्मान कार्ड लिस्ट देखने और स्टेटस चेक करने की पूरी आसान प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे।
| विषय | Ayushman Card List / Status |
| पोर्टल | nha.gov.in |
| अधिकृत वेबसाइट | beneficiary.nha.gov.in |
Ayushman Card Status Check कैसे करें? लिस्ट में नाम ऐसे देखें
- Ayushman Bharat Card List और Status देखने के लिये आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाये। अधिकारीक पोर्टल पर आने के बाद Beneficiary विकल्प चुनकर मोबाइल दर्ज करे बादमे Auth Mode चुनकर OTP और कॅप्टचा कोड डालकर Login करले।

- लॉगिन करने पर आपको Scheme, State, Sub-Scheme, District और Search by विकल्प चुनना है यहा हमने आधार चुना है तो आधार संख्या दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करे।

- आखिर में आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों की Ayushman Card List और Status आपके स्क्रीनपर आ जायेगी।

- आयुष्मान कार्ड लिस्ट में आपको परिवार के सभी सदस्यो का Card Status दिखेगा यहा से आप नया कार्ड बना पायेगें और डाउनलोड भी कार पायेंगे।
आयुष्मान कार्ड लिस्ट और स्टेटस चेक करना हर लाभार्थी के लिए जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपका नाम योजना में दर्ज है और कार्ड सक्रिय स्थिति में है। सही समय पर स्टेटस जांच लेने से इलाज के दौरान किसी तरह की रुकावट नहीं आती और योजना का पूरा लाभ मिल पाता है।
Frequently Asked Questions (FAQ)
स्टेटस में “Approved” दिखे तो क्या मतलब है?
इसका मतलब है कि आप योजना के लिए पात्र हैं और आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट किया जा सकता है या हो चुका है।
“Pending” स्टेटस का क्या मतलब है?
आपका वेरिफिकेशन या डेटा मिलान अभी प्रक्रिया में है। कुछ समय बाद दोबारा चेक करें।
Rejected होने का मतलब क्या मैं योजना के लिए पूरी तरह अपात्र हूँ?
ज़रूरी नहीं। कई बार तकनीकी या डेटा मिसमैच के कारण भी रिजेक्शन होता है। सुधार के बाद दोबारा वेरिफिकेशन संभव है।
मेरा नाम मनोज है और में पिछले 7+ वर्षों से सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, भूमि रिकॉर्ड, पहचान पत्र और पब्लिक सर्विस पोर्टल से जुड़ी जानकारी पर लेख लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि जटिल प्रक्रियाओं को आसान और साफ भाषा में समझाकर सही जानकारी लोगों तक पहुँचाई जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी सेवाओ का लाभ उठा पाये।