आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड में क्या अंतर है? जाने पूरी जानकारी

आयुष्मान भारत योजना के तहत सरकार द्वारा लाभार्थीओ की दो कार्ड दिये जाते है एक है आभा कार्ड और दूसरा है आयुष्मान कार्ड। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए यह कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है।

कई लोगो को इन दोनों कार्ड में क्या अंतर है और ये कब इस्तमेमाल किया जाता है इसकी जानकारी नहीं होती तो हम इस लेख में जानेंगे इन कार्ड में क्या अंतर है और ये कब इस्तेमाल कर सकते है।

Ayushman Card क्या होता है?

Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana (PM-JAY) के तहत जारी आयुष्मान कार्ड एक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है, जो आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देता है।

मुख्य लाभ

  • सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
  • सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मान्य
  • ऑपरेशन, ICU, दवाइयाँ, टेस्ट, भर्ती खर्च शामिल
  • परिवार आधारित कवर
  • केवल पात्र लोगों को मिलता है

किसके लिए है?

गरीब और सामाजिक-आर्थिक सर्वे (SECC) या सरकारी पात्रता सूची में शामिल परिवारों के लिए।

आभा कार्ड क्या होता है?

ABHA Health Account (Ayushman Bharat Health Account) एक डिजिटल हेल्थ आईडी है, जो आपके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई है।

मुख्य लाभ

  • 14 अंकों का यूनिक हेल्थ ID नंबर
  • सभी मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से लिंक
  • टेस्ट रिपोर्ट, प्रिस्क्रिप्शन, इलाज इतिहास सुरक्षित
  • पूरे देश में कहीं भी डेटा एक्सेस संभव
  • कोई भी व्यक्ति बनवा सकता है

किसके लिए है?

हर भारतीय नागरिक के लिए — इसमें आय या पात्रता की कोई सीमा नहीं।

बिंदु आयुष्मान कार्ड आभा कार्ड
उद्देश्य मुफ्त इलाज डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड
लाभ ₹5 लाख तक बीमा कवर हेल्थ डेटा स्टोरेज
पात्रता केवल योग्य परिवार सभी नागरिक
उपयोग अस्पताल में इलाज के समय हेल्थ रिकॉर्ड मैनेजमेंट
आर्थिक फायदा हाँ नहीं

आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड दोनों ही स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हैं, लेकिन उनका काम अलग है। आयुष्मान कार्ड इलाज का खर्च कवर करता है, जबकि आभा कार्ड आपके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखता है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए दोनों का होना फायदेमंद है।

Frequently Asked Questions (FAQ)

क्या आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड एक ही हैं?

नहीं। आयुष्मान कार्ड मुफ्त इलाज के लिए है, जबकि आभा कार्ड डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड रखने के लिए है।

क्या दोनों कार्ड एक साथ उपयोगी हैं?

हाँ। आयुष्मान कार्ड इलाज का खर्च कवर करता है और आभा कार्ड आपके इलाज का रिकॉर्ड सुरक्षित रखता है।

Leave a Comment