Ayushman Card eKYC आयुष्मान कार्ड में सुधार कैसे करे

अगर आपके आयुष्मान कार्ड में Name, Date of Birth, Address या अन्य जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो अस्पताल में इलाज करते वक्त दिक्कत आ सकती है। तो उसे eKYC और ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से सुधारा जा सकता है।

Ayushman Yojana के तहत लाभार्थियों को अपनी प्रोफाइल डिटेल verify और correct करने की सुविधा दी गई है, ताकि इलाज के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। eKYC के जरिए आधार आधारित सत्यापन करके गलत जानकारी को ठीक किया जाता है। इस प्रक्रिया में मोबाइल OTP वेरिफिकेशन और दस्तावेज जांच शामिल है।

आयुष्मान कार्ड में गलत जानकारी कैसे ठीक करें?

  • अपने आयुष्मान कार्ड की eKYC यानि सुधार में करने के लिये अधिकृत beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाये बादमे Login as Beneficiary चुनकर Mobile Number दर्ज करके OTP दर्ज करके Login करले।
Ayushman Card Login

  • Login करने के बाद अपना State, Scheme, District, और Search ऑप्शन चुनकर सर्च करे।

  • फॅमिली में जिस सदस्य का आपको eKYC यानि करेक्शन करना है उस सदस्य के सामने दिये गए Action आइकॉन पर क्लिक करे बादमे आधार OTP दर्ज करके Aadhaar Authentication करे।

  • फॅमिली में जिस सदस्य का eKYC यानि Correction करना है उसे चुनकर Redo e-KYC इस विकल्प को चुने।
Ayushman eKYC

  • बादमे Source Details और e-KYC Details इन की जानकारी की जाँच करे यहा आपको Match Score भी दिखाई देता है।
Ayushman EKYC Kare

  • Additional Information में मोबाइल नंबर, Year of Birth, Relation, Pincode, State, District, Rural OR Urban यह सब जानकारी चुनकर Submit करे आखिर में आयुष्मान कार कार्ड ई-केवायसी पूरा हो जायेगा।

आयुष्मान कार्ड eKYC करेक्शन बेहद जरुरी है, जिससे लाभार्थी की सभी जानकारी सही और अपडेटेड रहती है। नाम, जन्मतिथि, आधार लिंकिंग या परिवार विवरण में छोटी गलती भी इलाज के समय दिक्कत पैदा कर सकती है, इसलिए समय रहते eKYC सुधार कराना बेहद जरूरी है।


Frequently Asked Questions (FAQ)

आयुष्मान कार्ड करेक्शन क्या है?

आयुष्मान कार्ड करेक्शन का मतलब है कार्ड में दर्ज गलत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता या परिवार विवरण को ठीक करवाना।

आयुष्मान कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी सुधारी जा सकती है?

नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि / उम्र, लिंग, पता, परिवार सदस्य विवरण, मोबाइल नंबर

अगर आधार और आयुष्मान कार्ड की जानकारी अलग है तो क्या करें?

पहले आधार में सही जानकारी अपडेट कराएँ, फिर उसी आधार के अनुसार आयुष्मान कार्ड करेक्शन करवाएँ।।

Leave a Comment