अगर आप भी ५ लाख तक का मुफ्त इलाज कराने चाहते है तो आपको बना लेना चाहिये आयुष्मान कार्ड यह कार्ड बड़े बड़े सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल में चलता है और यह कार्ड बिलकुल कैशलेस होता है यानि आप हॉस्पिटल में इलाज कराये और जो भी खर्चा होगा वह आयुष्मान कार्ड के तहत होगा। आपको अपने जेब से पैसा देने की जरुरत नहीं है।
अब आप Ayushman Card घर बैठे खुद से ही ऑनलाइन बनवा सकते हो और सरकार की तरफ से मिलने वाली अस्पताल में ५ लाख तक का मोफत इलाज का लाभ उठा सकते हो।
Ayushman Card Online Registration कैसे करें
- अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन बनवाने के लिये सबसे पहले अपने आधिकारिक पोर्टल beneficiary.nha.gov.in पर जाये।
- अधिकारीक पोर्टल पर आने के बाद Beneficiary विकल्प चुनकर मोबाइल दर्ज करे बादमे Auth Mode चुनकर OTP और कॅप्टचा कोड डालकर Login करले।

- लॉगिन करने पर आपको Scheme, State, Sub-Scheme, District और Search by विकल्प चुनना है यहा हमने आधार चुना है तो आधार संख्या दर्ज करके Search बटन पर क्लिक करे.

- अब आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों की सूचि यानि Ayushman Card List आ जायेगी इसमें आपको सभी जानकारी मिलेगी।
- परिवार के जिस भी सदस्य का आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है उसका कार्ड स्टेटस चेक करे और eKYC आइकॉन पर क्लिक करे.

- यहा पर आपको आधार ऑथेन्टिकेशन करना है आधार और मोबाइल OTP दर्ज करके Authenticate करे.

- जिस भी सदस्य का कार्ड आप बनवाने जा रहे है उसकी जानकारी और Matching Score आपके सामने आ जायेगा।

- यहा पर आपको मोबाइल और सदस्य की जानकारी दर्ज करनी है आखिर में Submit बटन पर क्लिक करे.

- आखिर में आपके स्क्रीनपर eKYC Completed ऐसा मैसेज आयेगा इसके बाद आपको कुछ दिनों बाद फिर से अपना Card Status चेक करना है Approved होने बाद आप आयुष्मान कार्ड Download कर पायेंगे।

आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन (Registration) प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है, जिससे पात्र लाभार्थी घर बैठे ही योजना से जुड़ सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आप आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ बिना परेशानी के उठा सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र है?
पात्रता सरकार के डेटा (SECC आदि) पर आधारित होती है। आमतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, श्रमिक वर्ग, ग्रामीण गरीब परिवार इसमें शामिल होते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?
आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो), परिवार के सदस्य की जानकारी
आयुष्मान कार्ड बनवाने में कितना समय लगता है?
अगर आप पात्र हैं और दस्तावेज सही हैं, तो 5–10 मिनट में कार्ड बन सकता है।
मेरा नाम मनोज है और में पिछले 7+ वर्षों से सरकारी योजनाओं, ऑनलाइन सेवाओं, भूमि रिकॉर्ड, पहचान पत्र और पब्लिक सर्विस पोर्टल से जुड़ी जानकारी पर लेख लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि जटिल प्रक्रियाओं को आसान और साफ भाषा में समझाकर सही जानकारी लोगों तक पहुँचाई जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी सेवाओ का लाभ उठा पाये।