मोबाइल से Ayushman Card Balance कैसे चेक करें?

अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है और हालहि में आपने इसका इस्तेमाल करके अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया है तो आपके आयुष्मान कार्ड का Balance कम हो जाता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके आयुष्मान कार्ड में कितना इलाज कवर (Balance) उपलब्ध है, तो अब इसे मोबाइल से ही आसानी से चेक किया जा सकता है। Ayushman Yojana के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य बीमा कवर का उपयोग और शेष राशि ऑनलाइन पोर्टल या अधिकृत ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है।

बैलेंस चेक करने से आपको पहले से पता रहता है कि इलाज के लिए कितना कवर बचा है, जिससे सूचीबद्ध अस्पताल में प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।

आयुष्मान कार्ड Balance चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Google Play Store से Ayushman App अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके Install कर लेना है बादमे Ayushman App खोल कर Privacy Policy Accept करले।
  • अब आपके सामने Beneficiary Services आयेगी इसमें Wallet Balance इस सर्विस को चुने।
Ayushman Wallet Balance

  • आयुष्मान कार्ड Wallet Balance चेक करने के लिये अपना State, PMJAY ID और Aadhaar Number दर्ज करके Aadhaar Authentication Mode में Aadhaar OTP या फिर Face Auth इनमे से कोई एक विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी करे और Wallet Balance बटन पर क्लिक करे।
Ayushman Balance Check

  • आखिर में आपके सामने आयुष्मान कार्ड का Available Wallet Balance आएगा इससे आपको पता चलेगा कितने रुपयों तक आप मुफ्त में इलाज कर पायेंगे।
Available Balance

🟢 Total Balance (₹5,00,000)
🔵 Consumed Balance
🟠 Available Balance

आयुष्मान कार्ड का बैलेंस चेक करना हर लाभार्थी के लिए जरूरी है, ताकि इलाज के समय किसी तरह की परेशानी न हो। बैलेंस जानने से आपको यह स्पष्ट रहता है कि सालाना ₹5 लाख के हेल्थ कवर में से कितना उपयोग हो चुका है और कितना अभी उपलब्ध है।


Frequently Asked Questions (FAQ)

आयुष्मान कार्ड बैलेंस क्या होता है?

यह आपके ₹5 लाख सालाना हेल्थ कवर में से बची हुई राशि होती है। यानी अब तक जितना इलाज क्लेम हुआ है, उसे घटाने के बाद जो कवर बचा है वही बैलेंस है।

क्या हर परिवार सदस्य का अलग बैलेंस होता है?

नहीं, ₹5 लाख का कवर पूरे परिवार के लिए साझा होता है, अलग-अलग नहीं।

बैलेंस कब रीसेट होता है?

आमतौर पर योजना वर्ष पूरा होने पर सालाना कवर रीसेट हो जाता है।

Leave a Comment